अनंत संकट मोचन हनुमान मंदिर गोविंद नगर मथुरा का एक प्रसिद्ध और फलदायी मंदिर है यह सेक्टर F में स्थित है इसका निर्माण लगभग 2003 के आस पास हुआ था I यहां भक्त रोजाना पूजा अर्चना करने बड़ी संख्या में आते हैं और मनवांछित लाभ प्राप्त करते हैं I मंदिर के सेवायत पंडित मनोज शर्मा जी हैं जो प्रतिदिन मंदिर से संबंधित समस्त आवश्यक कार्यों का प्रबंधन करते हैं सुबह संध्या आरती करते हैं सभी विशेष त्योहारों पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं इस मंदिर में हनुमान जयंती पर भक्तजन हनुमान बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने और उनके दर्शन करने आते हैं I मंदिर प्रांगण में शिव परिवार की प्रतिमाएं भी स्थित हैं जिन पर जलाभिषेक करने और दुग्धाभिषेक करने बड़ी संख्या में भक्तजन प्रतिदिन आते हैं इस मंदिर के बारे में कहा जाता है की जो भी भक्त सच्चे मन से हनुमान बाबा की आराधना करता है उसके समस्त संकट हनुमान बाबा दूर कर देते हैं I ऐसी मान्यता है की हनुमान बाबा चिरंजीवी होने के कारण कलयुग में पुकारे जाने पर तुरंत अपने भक्तों की रक्षा करने प्रकट होते हैं और उनके समस्त कष्टों का निवारण करते हैं यदि आप भी हनुमान बाबा में श्रद्धा रखते हैं तो अनंत संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान बाबा के दर्शन करने अवश्य आयें और हनुमान बाबा के आशीर्वाद से अपना जीवन धन्य बनाएं I